• fulldetail

IT का एक्शन : 30 लाख से ज्यादा वैल्यू वाली बेनामी प्रॉपर्टी की जांच

15 November 2017 | 11.15 AM

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) के रडार पर 30 लाख से ज्यादा वैल्यू वाली सभी रजिस्टर्ड संपत्तिरयां हैं। विभाग इन संपत्तिटयों के मालिकों की टैक्स प्रोफाइल की जांच कर रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टा टैक्सच (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ये जानकारी दी। उन्होंने कहा- अगर टैक्स प्रोफाइल गलत पाया गया तो इनके खिलाफ बेनामी कानून के तहत कार्यवाही होगी। बता दें, चंद्रा नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।


हम बेनामी संपत्तिीयों पर संजीदा


चंद्रा ने कहा- बेनामी संपत्तिेयों की गंभीरता से जांच हो रही है। हमने इसको लेकर काफी काम किया है। हम 30 लाख से अधिक सभी रजिस्टर्ड संपत्त‍ियां की जांच कर रहे हैं। अगर इनके मालिकों के टैक्स प्रोफाइल में गड़बड़ी पायी गयी तो एक्शन लिया जाएगा। हम बेनामी केसों को बहुत संजीदगी से ले रहे हैं। बेनामी एक्ट के पालन के लिए हमने 24 यूनिट की शुरुआत की है। इसके अलावा भी हम बेनामी एक्ट को लेकर काम कर रहे हैं। हम इंफॉर्मेशन इकट्ठा कर रहे हैं। आने वाले वक्त में हमें इससे मदद मिलेगी।


बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट के तहत 621 प्रॉपर्टीज अटैच


सीबीडीटी के चेयरमैन ने बताया- बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट के तहत अब तक 621 प्रॉपर्टीज को अटैच किया गया है। इनमें कई बैंक अकाउंट भी शामिल हैं। ये लगभग 1800 करोड़ की प्रॉपर्टी है। वहीं, आईटी डिपार्टमेंट उन लोगों को भी नोटिस जारी करने जा रहा है, जिन्होंने नोटबंदी के बाद बैंक खातों में 'संदेहास्पद' कैश जा किया है।

Comment Here