14 September 2017 | 2.14 PM
कैलिफोर्निया (यूएसए) के कूपर्टीनो शहर में आयोजित एपल इवेंट में सबसे पहले एपल वॉच को लॉन्च किया गया। कंपनी के मुताबिक अब एपल वॉच दुनिया की नंबर-1 वॉच बन चुकी है। इसने रोलेक्स, टैग और कार्टियर जैसे ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, साल दर साल इसकी सेल में 50% की ग्रोथ देखने को मिल रही है। ये एपल वॉच की तीसरी सीरीज है। जो एपल के WatchOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी।
ऐसे हैं एपल वॉच के फीचर्स :
- नई एपल वॉच में नोर्मल सिम की जगह नई ई-सिम लगेगी। इसमें नया डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया।
- इसमें siri को और फास्ट किया गया है। साथ ही, पहली बार सिरी यूजर्स के साथ बात भी करेगी।
- वॉच में LTE रेडिया भी है। इसके साथ, WiFi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को पावरफुल बनाने के लिए नई W2 चिप दी गई है।
- एपल वॉच से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए 40 मिलियन सांग्स भी सुन सकेंगे।
- इसके साथ, ये वॉच एअरपॉड्स को भी सपोर्ट करेगी। जो वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ काम करेंगे।
- सीरीज-3 की एपल वॉच के दो वेरिएंट्स हैं- सेल्यूलर और नॉन सेल्यूलर। सेल्यूलर के साथ एपल वॉच की कीमत 399 डॉलर और बिना सेल्यूलर वेरिएंट की कीमत 329 डॉलर होगी।
- स्टैंडअलोन एपल वॉच के जरिए क्लियर वॉयस क्वालिटी के साथ बातचीत भी की जा सकती है। इसकी प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, सेलिंग 20 सितंबर से की जाएगी।