• fulldetail

TikTok: गूगल ने भारत में ब्लॉक किया यह ऐप, जानिए इसका कारण

19 April 2019 | 11.39 AM

नई दिल्ली: मद्रास हाईकोर्ट की ओर से चीनी वीडियो ऐप TikTok को देश में बैन करने की मांग का पालन करते हुए गूगल ने भारत में TikTok को ब्लॉक कर दिया है। इसके चलते अब गूगल के प्ले स्टोर ऐप से टिकटॉक वीडियो ऐप को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। टिकटॉट को लेकर यह कदम उस फैसले के बाद आया है, जिसमें हाईकोर्ट ने चीन की कंपनी Bytedance Technology के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था, जिसमें कंपनी ने कोर्ट से टिकटॉक ऐप पर से बैन खत्म करने को कहा था। इस ऐप को बीजिंग की Bytedance Technology Co ने तैयार किया है और यह भारत के ग्रामीण इलाकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ऐप में लोग छोटे वीडियो बनाकर उनमें स्पेशल इफेक्ट्स डाल सकते हैं और उन्हें शेयर कर सकते हैं। मामले से जुड़े हुए दो लोगों ने बताया है कि गूगल और एप्पल दोनों से ही सरकार ने अपने ऐप स्टोर से इस चीनी शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप को हटाने की बात कही थी।

अश्लीलता को बढ़ावा देता है ऐप

मद्रास हाईकोर्ट ने इस ऐप के खिलाफ एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि TikTok का इस्तेमाल करने वाले बच्चों पर यौन शौषण का खतरा मंडराता है। इस ऐप का असंयमित कंटेट इसका एक खतरनाक पहलू है। इसमें बच्चों के अनजान लोगों के संपर्क में आने की संभावना है। कोर्ट ने कहा कि सरकार को इस ऐप को बैन करना चाहिए और इसके डाउनलोड पर रोक लगानी चाहिए। इसके साथ ही मीडिया को TikTok वीडियो को ब्रॉडकास्ट नहीं करना चाहिए।

1 साल में सबसे ज्यादा डाउललोडेड ऐप बन गया Tiktok

यह ऐप सबसे पहले सितंबर, 2016 में चीन में लॉन्च किया गया था। एक साल बाद इसे दुनियाभर में लॉन्च किया गया। तभी से इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 2018 में यह दुनिया के 150 देशों में 75 भाषाओं में मौजूद था। जुलाई, 2018 में इसे 50 लाख से अधिक मंथली यूजर्स इस्तेमाल कर रहे थे। भारत में इसे 24 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। 2018 के शुरुआती छह महीनों में यह PUBG Mobile, Youtube, WhatsApp और Instagram को पछाड़ते हुए Apple के ऐप स्टोर पर दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया। पफिलहाल यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप है।

Comment Here