• fulldetail

सोनम कपूर की शादी आज,जानिए इसकी खास बात:

8 May. 2018 | 3.11 PM

आज कपूर फैमिली के लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने होनेवाले हज्बंड आनंद आहूजा के साथ एक नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं। रविवार को मेहंदी के बाद कल सोमवार को संगीत सेरिमनी का आयोजन किया गया, जहां दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोगों के अलावा फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। आज सभी उनकी शादी की तैयारियों में लगे हैं। सोनम और उनका परिवार शादी के लिए घर से रवाना हो चुके हैं।


हालांकि इस शादी के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बॉलिवुड के गलियारों में केवल इसी इवेंट की चर्चा अभी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी आज 8 मई को सुबह 11 बजे से लेकर 12:30 बजे के बीच सिख रीति- रिवाज से होगी।


बताया जा रहा है कि शादी की रस्म सोनम की आंटी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हेरिटेज बंग्ले, रॉकडेल पर होगी। आज सुबह दोनों का आनंद कराज होगा। इसके बाद लंच का इंतजाम किया गया है।

Comment Here