• fulldetail

MI के कुछ प्रोडक्ट की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानिए नई दरे?

12 November 2018 | 11.37 AM

नई दिल्ली: चीनी हैंडसेट मेकर कंपनी Xiaomi ने दिवाली बाद अपने कुछ प्रोडक्ट के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के इंडिया वाइस प्रेसीडेंट मनु कुमार जैन के एक ट्वीट करके दाम बढ़ाए जाने की जानकारी दी। उनके मुताबिक इस वर्ष के शुरुआत से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में 15 फीसदी की गिरावट जारी है। इसका असर यह हुआ है कि कंपनी की इनपुट कॉस्ट बढ़ गई है। इसलिए MI को अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

Redmi के स्मार्टफोन की नई कीमतें

 Xiaomi के बजट हैंडसेट Redmi 6A के 2GB+16GB वेरियंट की कीमत में 600 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब यह हैंडसेट 6599 रुपए में मिलेगा, जबकि इसके 2GB+32GB वेरियंट की कीमत में 500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अब ये स्मार्टफोन 7499 रुपए में खरीदना होगा। वहीं Redmi 6 का 3GB+32GB वाला स्मार्टफोन अब 8499 रुपए में मिलेगा। इसकी कीमत में भी 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

टीवी के दाम में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी

Xiaomi की Mi LED TV 4C pro 32 के दाम में 1001 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि Mi LED TV 4A Pro 49 के दाम 2000 रुपए बढ़ाए गए हैं। ऐसे में दोनों की नई कीमतें 15,999 और 31,999 रुपए होंगी। जबकि 10000mAh के Mi पॉवर बैंक 2i की कीमत में 100 की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अब ये 899 रुपए में मिलेगा।

नए हैंडसेट की कीमतों में 1000 रुपए तक की बढ़ोतरी

कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन की कीमतों में 1000 रुपए तक दाम बढ़ाएं हैं। ऐसे में अब 6999 रुपए के दाम में मिलने वाला Realme C1 7999 रुपए में मिलेगा। जबकि Realme 2 के 3GB वेरियंट की कीमत 8990 के बजाय 9499 रुपए में मिलेगा।

 

Comment Here