• fulldetail

Jaguar Land Rover ने लॉन्च की मेड इन इंडिया लक्जरी SUV Velar, जानिए इसकी कीमत?

10 April 2019 | 12.35 PM

नई दिल्ली: aguar Land Rover (JLR) ने  अपनी नई कार Range Rover Velar को लोगों के समाने पेश किया। यह कार भारत में बनी है और इसकी एक्स शोरूम में कीमत 72.47 लाख रुपए है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। रेंज रोवर की यह नई कार पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरियंट में उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इसके दोनों वेरियंट की कीमत 72.47 लाख रुपए ही है।

मई में शुरू होगी डिलीवरी

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, 'हम प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ब्रिटेन की सर्वश्रेष्ठ डिजाइन, लग्जरी और टेक्नॉलजी पेश करना जारी रखेंगे। हमें यकीन है कि रेंज रोवर वेलार का घरेलू स्तर पर निर्माण इसे और अधिक आकर्षक बनाएगा।' उन्होंने कहा कि मॉडल का स्थानीय निर्माण कंपनी की भारतीय बाजार को लेकर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। रेंज रोवर वेलार की डिलिवरी मई की शुरुआत में शुरू होगी।

दमदार है इंजन

रेंज रोवर की इस शानदार एसयूवी में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5,500rpm पर 250hp का पावर और 1,500rpm पर 365Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका डीजल इंजन भी 2.0-लीटर का है, जो 4,000rpm पर 179hp का पावर और 1,750-2,500 rpm पर 430Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

मिलेंगे ढेरों फीचर्स

भारत में रेंज रोवर वेलार में वाई-फाई और प्रो सर्विसेज के साथ Touch Pro Duo इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 380W मेरिडियन साउंड सिस्टम, एक्टिविटी की, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावरर्ड टेलगेट और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें 20-इंच अलॉय वील्ज, आर-डायनैमिक एक्सटीरियर पैक और एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं।

अन्य वेरिएंट्स का निर्माण होगा बंद

Land Rover ने तय किया है कि Velar के अन्य सभी वेरिएंट का निर्माण बंद कर दिया जाएगा। रेंज रोवर वेलार की मार्केट में Jaguar F-Pace, Mercedes GLE Coupe और BMW X6 से टक्कर मानी जाती है। बता दें कि वेलार से पहले अभी तक जेएलआर अपनी XE, XF, XJ, F-Pace, Discovery Sport और Range Rover Evoque को भारत में बनाती है।

Comment Here