• fulldetail

विज्ञान क्यों. कहता है सफेद ही हों हवाई जहाज, जानिए इसका राज...

6 February 2018 | 12.58 PM

कभी सोचा है

दुनिया भर में उड़ान भरने वाले ज्यादातर यात्री और मालवाहक विमान सफेद ही होते हैं। बहुत थोड़े से ही विमान ऐसे हैं जो रंगविरंगे और डिजाइनर तरीके से पेंट किए गए होते हैं। ऐसे में क्या कभी आपके मन में सवाल आया कि हवाई जहाज के सफेद होने के पीछे है क्या केवल यही वजह है कि उन पर गर्मी और बढ़ते तापमान का ज्यादा असर नहीं होता, या कुछ और भी वजह है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें जीहां बिलकुल ऐसा ही है। हवाई जहाज के सफेद होने के पीछे कई महत्वपूर्ण वजहें हैं। हवाई जहाज को सफेद रखने के पीछे यह एक खास वजह है कि सफेद रंग सूरज की रोशनी का बहुत बेहतरीन परावर्तक होता है। काले या किसी अन्य गहरे रंग की तरह यह सूरज की रोशनी और उसकी गर्मी को सोखता नहीं बल्कि पूरी तरह से वापस पलट देता है। ये वही तर्क है जो गर्मियों में सफेद कपड़े पहनने के बारे में भी दिया जाता है। यह वैज्ञानिक तौर पर बिल्कुल सही है क्योंसकि गहरे रंग का जहाज सूर्य के प्रकाश और गर्मी को सोख लेगा, जिसकी वजह से उसकी मशीनरी पर बुरा असर पड़ सकता है।


नुकसान ढूंढना आसान होता है


इसके साथ ही हवाई जहाजों का सफेद रंग में किया जाना इसलिए भी फायदेमंद माना जाता है,क्योंजकि इस रंग के चलते उसकी बॉडी में आए किसी भी तरह के क्रैक, डेंट या उसके बाहरी सरफेस में किसी भी तरह का नुकसान आसानी से देखा जा सकता है। हवाई जहाज की बॉडी में कोई भी मामूली सी दरार या टूटफूट भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए यह जरूरी है कि ये चीजें पहली नजर में साफ साफ दिख जाए और ऐसा सफेद रंग के चलते ही हो सकता है। साथ ही किसी दुर्घटना की के दौरान भी सफेद रंग का हवाई जहाज पानी से लेकर जंगल और जमीन पर आसानी से पहचाना जा सकता है। रात के अंधेरे में भी सफेद हवाई जहाज को देख पाना सबसे आसान है। इसी तरह अगर हवाई जहाज की मशीनरी या किसी और जगह से तेल का रिसाव हो रहा है, तो सफेद जहाज पर वह आसानी से देखा जा सकता है।


कुछ कारण हैं व्यवहारिक


अब तक आपने वैज्ञानिक कारणों के बारे में जाना पर कुछ व्यासवाहरिक समस्याजयें भी है जिनके चलते हवाई जहाज का रंग सफेद रखना फायदेमंद होता है। जैसे हवाई जहाज को पेंट करना घर की कोई दीवार पेंट करने जैसा आसान नहीं है। किसी भी जंबो जेट प्लेकन को पेंट करने में विमान कंपनी को बहुत सारा खर्चा करना पड़ता है और इसमें काफी समय लगता है। इसके अलावा रंग बिरंगे और डिजाइनर जहाज को बेचा जाए तो उसकी कीमत किसी भी सफेद रंग के विमान की अपेक्षा कम आंकी जाती है। धूप सर्दी और बारिश में इतनी ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों में अगर कोई भी रंग पेंट किया जाए तो वह बहुत जल्दी धुंधला पड़ जाता है।

Comment Here