• fulldetail

कैप्टन विराट सीरीज व्हाइटवॉश में भी सबसे आगे रहे, तोड़ा रिकॉर्ड :

4 September 2017 | 11.23 AM

टीम इंडिया ने श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश करने के बाद वनडे सीरीज में भी 5-0 से सफाया कर दिया. दरअसल, रविवार को सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में विराट ब्रिगेड ने मेजबान टीम को 6 विकेट से मात देकर श्रीलंका में इतिहास रच दिया.


इसके साथ ही विराट ने अपनी कप्तानी में वनडे सीरीज में लगातार तीन सीरीज में 5-0 से व्हाइटवाश करने की हैट्रिक जमाई. 28 साल के विराट ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया, जो दो बार 5-0 से सीरीज में व्हाइटवॉश कर चुके थे.


अब तक टीम इंडिया ने 46 सालों के वनडे इतिहास में छह बार वनडे सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की है. जिसमें विराट की कप्तानी में सर्वाधिक 3 बार, धोनी की कप्तानी में 2 बार और गौतम गंभीर की कप्तानी में एक बार यह उपलब्धि हासिल हुई है.


टीम इंडिया : वनडे सीरीज में किसकी कप्तानी में कब-कब यह कारनामा

1.कप्तान विराट- 2013 : भारत ने जिंबाब्वे का उसकी धरती पर 5-0 से सफाया किया


2. कप्तान विराट- 2014: भारत ने अपने घर में श्रीलंका का 5-0 से सफाया किया


3. कप्तान विराट- 2017 : भारत ने श्रीलंका का उसकी धरती पर 5-0 से सफाया किया


1. कप्तान धोनी - 2008: भारत ने अपने घर में इंग्लैंड का 5-0 से सफाया किया


2. कप्तान धोनी- 2011 : भारत ने अपने घर में इंग्लैंड का 5-0 से सफाया किया


1. कप्तान गंभीर-2010 : भारत ने अपने घर में न्यूजीलैंड का 5-0 से सफाया किया

Comment Here