• fulldetail

SIP 3-5 साल तक के लिए करना होगा निवेश, हाइब्रिड फंड्स बन सकते है बेस्ट ऑप्शन जानते है एक्सपर्ट से

23 June 2022 | 06:20

नई दिल्ली: गिरते-संभलते बाजार में भी Mutual Fund पर निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है| रिटेल निवेशक SIP के जरिए जमकर पैसा लगा रहे हैं| एक्सपर्ट मानते हैं, अगर आपका लक्ष्य मध्यम अवधि का है, तो हाइब्रिड फंड बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं|

SIP में अगर स्मार्ट और एक सही स्ट्रैटेजी के साथ पैसे लगाए जाएं, तो यह फाइनेंशियल गोल हासिल करने में मददगार हो सकता है| SIP की खासियत यह है कि आप अपने लक्ष्य के हिसाब से स्कीम्स चुन सकते हैं| एक्सपर्ट मानते हैं कि हर लक्ष्य के लिए SIP एक अच्छी स्ट्रैटजी है| अगर आपका लक्ष्य मध्यम अवधि का है, तो हाइब्रिड फंड बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं| बता दें, इस साल मई में लगातार नौवें महीने SIP के जरिए 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनफ्लो आया है|

मनी मंत्र के फाउंडर विरल भट्ट का कहना है कि हर लक्ष्य के लिए एक एसआईपी (SIP) की स्ट्रैटेजी एक अच्छा कदम साबित हो सकता है| अगर आप मध्यम अवधि यानी 3-5 साल के लिए एसआईपी करना चाहते हैं, तो हाइब्रिड फंड्स आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हैं|

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 3-5 साल तक की अवधि के फाइनेंशियल गोल की बात करें, तो इनमें होम रेनोवेशन, फॉरेन वेकेशन, कार खरीदने को रख सकते हैं| इसके लिए निवेशक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं| हाइब्रिड फंड में इक्विटी और डेट दोनों शामिल होते हैं| मौजूदा माहौल में कन्सर्वेटिव हाइब्रिड फंड और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (BAF) में निवेश कर सकते हैं|

SIP का एक बड़ा फायदा यह है कि आपको एकमुश्त बड़ा अमाउंट निवेश करने की जरूरत नहीं होती है और इस पर रिटर्न भी इक्विटी जैसा मिलता है| लंबी अवधि तक SIP बनाए रखने पर कम्पाउंडिंग का जबरदस्त फायदा होता है|

 

Comment Here