• fulldetail

2 लाख से अधिक आवेदन आ चुके है वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिये, इस तारीख तक कर ले आवेदन

30 June 2022 | 06:33PM

नई दिल्ली: जानकारी के अनुसार 29 जून 2022 तक तकरीबन 2 लाख उम्मीदवारों ने अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन कर चुके है| गौरतलब है कि भर्ती के लिए आवेदन अभी भी शुरू है एवं उम्मीदवार 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं|

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए बड़ी संख्या में युवाओं के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं| ताजा जानकारी के अनुसार 29 जून 2022 तक तकरीबन 2 लाख उम्मीदवारों ने अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन किया है| गौरतलब है कि भर्ती के लिए आवेदन अभी भी शुरू है एवं उम्मीदवार 5 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं| इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माधयम से आवेदन करना होगा|
भारतीय वायु सेना ने अपने टि्वटर हैंडल से 29 जून 2022 को ट्वीट कर जानकारी साझा की थी| कि ‘अब तक अग्निवीर भर्ती के लिए 2,01,648 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है| इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन कर ले क्योंकि आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई को समाप्त होगी|’

इससे पहले वायु सेना ने 27 जून को बताया था कि कुल 56000 आवेदन प्राप्त हुए थे| इसके बाद अब ताजा अपडेट के अनुसार 2 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं| पदों पर भर्ती का चयन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा| जो कि 24 जुलाई से शुरू हो गये है| इससे संबंधित अन्य जानकारी बाद में साझा की जायेंगी|

 

Comment Here